हज़ारीबाग: 5 गोल्ड के साथ हजारीबाग बना ओवरऑल चैंपियन, पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में लहराया परचम
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक अपने नाम किए और चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। चतरा टीम रनर-अप रही। डीआईजी अंजनी झा ने विजेताओं को सम्मानित किया। एसपी अमन कुमार ने इस सफलता को पुलिस जवानों की मेहनत, अनुशासन और टीम वर्क का परिणाम बताया।