बैरगनियां: बैरगनिया नगर परिषद के वार्ड-1 में नल-जल योजना पूरी तरह फेल, उद्घाटन के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी
बैरगनिया नगर परिषद के वार्ड संख्या-1 में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। योजना के तहत वार्ड में पाइपलाइन बिछाई गई घर-घर नल और टोटी लगाए गए तथा इसका उद्घाटन भी कर दिया गया लेकिन उद्घाटन के लंबे समय बाद भी लोगों के घरों तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।