बहराइच: रानीपुरवा में मामूली विवाद पर जमकर हुई मारपीट,दो लोग हुए घायल,एक की हालत गंभीर
जिले के रानीपुरवा में मामूली विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में दोनो पक्षों के दो लोग घायल हो गए। जिसमे एक की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।