बहराइच: कुर्मिनपुरवा के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई पहचान, शव का करवाया जा रहा पोस्टमार्टम; नेपाल का रहने वाला है मृतक
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा बाईपास कुर्मिनपुरवा के पास बस स्टैंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। शव की पहचान हो जाने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं मृतक की पहचान नेपाल के रहने वाले देशराज शर्मा के रूप में हुई है।