बरियातु: चेताग ग्राम के पास पेट्रोल पंप पर दो बाइकों की टक्कर, दंपती सहित पांच घायल, एक रिम्स रेफर
बालूमाथ-बालू मार्ग पर चेताग ग्राम स्थित नेताजी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार रात्रि दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दंपती व बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान शेरेगड़ा बालूमाथ निवासी विजय तुरी, उनकी पत्नी नीलम देवी, पुत्र शिवम कुमार, एवं डेम्बू झाबर ग्राम निवासी दुर्गेश कुमार एवं विशाल कुमार के रूप में हुई है। जिनका इलाज बालूमाथCHC में किया गयाl