विदिशा नगर: 16 करोड़ के अवैध नशे का सफाया, जिले से जब्त मादक पदार्थ भी नीमच में किए गए नष्ट
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई के तहत नीमच में चार जिलों से जब्त किए गए करीब 16 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया। इस अभियान में विदिशा जिले से जब्त की गई सामग्री भी शामिल रही। न्यायालय की अनुमति और निर्धारित प्रक्रिया के बाद कार्रवाई पूरी की गई।