मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में गैस लीक होने से 5 लोग जल गए, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भारतवाल नई बस्ती देवी रोड पर मंडप का खाना घर में बन रहा था। तभी सिलेंडर से गैस लीक हो गई जिससे विकास, अंकित, आसाराम, प्रेम सिंह और जैनेंद्र जलकर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी मिलकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है।