बांसगांव: अकुसी निवासी राधव प्रसाद 24 वर्ष से लापता है जिसको लेकर डीएम ने बांसगांव एसडीएम को दिया जांच करने का निर्देश
गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम अकुसी निवासी कमलावती देवी पत्नी राघव प्रसाद ने जिलाधिकारी गोरखपुर को लिखित आवेदन देकर बताया है कि हमारे पति राघव प्रसाद सन् उन्नीस सौ अट्ठानबे से ही हमारे पति राघव प्रसाद पुत्र शिव शंकर लापता हैं जिन्हें मैं और मेरे पुत्र सतेन्द्र, शैलेन्द्र तथा मेरे पटीदार व मेरे रिश्तेदार व परिचित लोग हर जगह तलाश रहे हैं लेकिन उनका पता नहीं चल रहा है।