शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक उत्साह और सकारात्मक संकल्पों के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष नारायण सिंह ने की। वातावरण पूरी तरह विद्यालय विकास, अनुशासन और आधुनिक शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने के संकल्प से ओतप्रोत रहा।