शारदा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामापुर रौली गांव में विवाहिता का उसके ससुराल में फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष ने मंगलवार को 15 रुपए के विवाद को लेकर ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।