लखीमपुर: लक्ष्मणजती लालापुर गाँव में समूह का पैसा वापस मांगने पर विवाहिता की हत्या, पड़ोस के रहने वाले भाई-बहन पर हत्या का आरोप
गोला कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणजती लालापुर गांव में विवाहिता सुषमा देवी उर्फ पूनम देवी का संदिग्ध परिस्थितियों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीते दिन शव मिला है। मृतका के भाई ने पड़ोस के रहने वाले भाई बहन पर हत्या का आरोप लगाया है।परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।