शाहजहांपुर: हनुमत धाम से विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल ने निकाली अखंड भारत संकल्प यात्रा, शहीदों को किया नमन
विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल के नेतृत्व में अखंड भारत संकल्प बाइक यात्रा का आज शुभारंभ, परिषद के प्रांत मंत्री अनुज सिंह और आरएसएस के विभाग संघ चालक रवि मिश्रा ने भगवा झंडा लहराकर किया। अखंड भारत संकल्प यात्रा गोपाल प्रजापति के नेतृत्व में हनुमत धाम गेट नंबर 2 से प्रारंभ होकर केरूगंज चार खंबा होते हुए घंटाघर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर पहुंची।