शाहजहांपुर: मदनापुर के चिति गांव में सपा के 6 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने गोविंद सक्सेना हत्याकांड के परिवार से की मुलाकात, मदद का भरोसा
मदनापुर थाना क्षेत्र के चिति गांव में गोविंद सक्सेना हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 6 सदस्य प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। यह प्रतिनिधिमंडल समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राज्यपाल कश्यप के नेतृत्व में बनाया गया है। इस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।