ज्ञानपुर: भदोही में छठ पूजा के मद्देनजर एसपी मीनाक्षी कात्यायन ने घाटों का किया निरीक्षण, ड्रोन से रखी गई निगरानी
भदोही में छठ पूजा के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया और ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी घाटों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मियों को मुस्तैद किया गया है।