लखीमपुर: रामापुर में ₹10 हजार के कर्ज पर 4 लाख की वसूली के बाद शातिर ने कराया जमीन का बैनामा, पहले भी हैं कई मामले दर्ज
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी आसरुन निशा पत्नी अब्दुल हसन खान ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पीड़िता का आरोप है कि उनके पुत्र मोमिन खान ने गांव के नावेद खान उर्फ गोलू से ₹10 हजार उधार लिए थे। आरोप है कि ब्याज लगातार बढ़ाकर इतनी बड़ी रकम बना दी गई कि परिवार भुगतान नहीं कर सका।