रघुराजनगर नगरी: सतना: करोड़ों की लागत से बने नए बस स्टैंड में पसरा सन्नाटा, पुराने बस स्टैंड से ही हो रहा बसों का संचालन
करोड़ों की लागत से बने नए बस स्टैंड में पसरा सन्नाटा, पुराने बस स्टैंड से संचालित हो रहीं यात्री बसें,सतना में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए नए बस स्टैंड पर इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रशासन द्वारा नए बस स्टैंड के संचालन के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अधिकांश यात्री बसों का संचालन अब भी पुराने बस स्टैंड से ही किया जा रहा है।