बरेली: नशे में ट्रक चालक ने महिला की कार को मारी टक्कर, मालियों की पुलिया पर बड़ा हादसा टल गया
बारादरी थाना क्षेत्र के मालियों की पुलिया के पास शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने महिला की वैगनआर कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि महिला सुरक्षित बच गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई और कार्रवाई शुरू कर दी है।