बरेली: महाशिवरात्रि पर बरेली प्रशासन अलर्ट, एसपी सिटी मानुष पारीक और एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने मंदिरों का किया निरीक्षण
14 फरवरी 2026 को एसपी सिटी मानुष पारीक ने एडीएम सिटी सौरभ दुबे के साथ महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया। सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने की बात कही।