बरेली: भाजपा कार्यालय में बजट पर व्यापारी संगोष्ठी आयोजित, सांसद छत्रपाल गंगवार व विधायक संजीव अग्रवाल रहे मौजूद
बरेली में भाजपा कार्यालय पर आयोजित व्यापारी संगोष्ठी में सांसद छत्रपाल गंगवार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बजट पर चर्चा की। नेताओं ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों, गरीबों और शिक्षा क्षेत्र के लिए विशेष प्रावधान किए हैं। करीब 9000 करोड़ रुपये शिक्षा व गरीब कल्याण के लिए निर्धारित बताए गए। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।