बरेली: बांग्लादेश की नई सरकार से मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की
आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बांग्लादेश के आम चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए नई सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बीएनपी को समर्थन मिला है और अब नेतृत्व की जिम्मेदारी है कि हिंसा व उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए।