लातेहार: सीआईसी सेक्शन में मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत
लातेहार: सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड पर चंदवा थाना क्षेत्र स्थित महुआमिलान रेलवे स्टेशन के पास एक रेलकर्मी की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविंद कुमार के रूप में की गई है, जो झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले थे।