प्रतापगढ़: 25वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 22 जोड़े वैदिक रीति से परिणय सूत्र में बंधे
प्रतापगढ़। जांगिड ब्राह्मण समाज की ओर से 25वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को रजत जयंती वर्ष के अवसर पर श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता के माहौल में सम्पन्न हुआ। अक्षय तृतीया के पावन दिन आयोजित इस भव्य समारोह में कुल 22 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। समारोह स्थल पर सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। बड़ी