पेटलावद: पेटलावद में भैरवनाथ मवेशी मेले का शुभारंभ, केबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन
28 नवंबर को दोपहर 3 बजे पेटलावद में भैरवनाथ मवेशी मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के द्वारा किया गया। पेटलावद में दिनांक 26 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 तक मेले का आयोजन किया जा रहा है, मेले का शुभारंभ आज दिनांक 28 नवंबर को कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के हाथों किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित पत्रकार मौजूद रहे।