खरसिया: कोल इंडिया के चेयरमैन का छाल दौरा: खदान निरीक्षण और उत्पादन की सराहना, लेकिन जनता के मुद्दे रह गए अनसुने
छाल उपक्षेत्र में कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम ने साइलो और खदानों का निरीक्षण किया और उत्पादन लक्ष्य पर संतोष जताया। हालांकि स्थानीय जनता को उम्मीद थी कि सड़क, पानी और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं पर चर्चा होगी, लेकिन इन मुद्दों पर कोई ठोस पहल सामने नहीं आई।