बेगूसराय: बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से मासूम बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में आज एक दर्दनाक हादसे में बाढ़ के पानी में डूबने से एक तीन बार्सिय बच्ची की मौत हो गई । घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सलेमा दियारा की है । मृत बच्ची की पहचान रामकृपाल यादव के पुत्री अंजली कुमारी के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि अंजली कुमारी अपनी मां के साथ नानी घर गई थी।