जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ के निकट एक जनवरी की देर शाम अहिरौला के सकतपुर निवासी घनश्याम को गोली मारकर घायल करने के आरोप में जैतपुर पुलिस ने सोमवार 4 बजे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशान देही पर अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद हुआ है। सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया।