ब्लॉक 27 से कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र सिंह दंदीवाल ने दाखिल किया नामांकन
समर्थकों की मौजूदगी में उपखंड कार्यालय नोहर में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पेश किया नामांकन, ग्रामीण विकास और नशामुक्ति के लिए काम करने की कही बात
नोहर। पंचायत समिति नोहर के ब्लॉक संख्या 27 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में युवा समाजसेवी एवं एडवोकेट रविन्द्र सिंह दंदीवाल ने उपखंड कार्यालय नोहर में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थक मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल करने के बाद रविन्द्र सिंह दंदीवाल ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी, पेयजल की बेहतर व्यवस्था, शिक्षा और खेल सुविधाओं के विकास के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हुए क्षेत्र के विकास की दिशा में काम करेंगे।
दंदीवाल ने क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रयास करने की बात भी कही।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुमित चाचाण, एडवोकेट बलतेज सिंह, पूर्व सरपंच रियासत अली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारीलाल, निवर्तमान प्रशासक प्रतिनिधि मुश्ताक मोहम्मद, पूर्व सरपंच अशरफ भाटी, धर्मपाल सैनी, विनोद सैनी, गणेशराम, गुरजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Nohar, Hanumangarh | Oct 22, 2026