शाहजहांपुर: लाइनमैन से मारपीट का आरोप, संगठन ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
शाहजहांपुर। सिटी पार्क विद्युत उपकेंद्र पर नाइट ड्यूटी के दौरान संविदा लाइनमैन के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के अनुसार, लोधीपुर स्थित मुकीम कॉलोनी में बिजली शिकायत पर पहुंचे संविदा लाइनमैन अब्दुल सत्तार सीढ़ी पर चढ़कर कार्य कर रहे थे। आरोप है कि मोहल्ले के एक व्यक्ति ने सीढ़ी को धक्का दे दिया, जिससे लाइनमैन