सदर: प्रयागराज: सिविल लाइंस में 25 लोगों ने दलित महिला के घर पर किया हमला
Sadar, Allahabad | May 13, 2026
प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 20-25 लोगों ने एक अनुसूचित जाति की महिला के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने महिला की मां और भाई को बेरहमी से पीटा और जातिसूचक गालियां दीं।पीड़िता आभा बहादुर निवासी 73A म्योर रोड राजापुर ने थाना प्रभारी सिविल लाइंस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, 13 मई 2026 को दोपहर की घटना है।