बांसवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात डीजे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने साउंड सिस्टम सहित वाहन किया ज़ब्त
शहर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि में पीपलवा क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर डीजे बजा रहे एक वाहन को जब्त किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।