मंझिआंव: मझिआंव पुलिस की अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 किलो जावा महुआ नष्ट किया
मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जहारसराय में अवैध देशी महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मझिआंव, पु०अ०नि० ओमप्रकाश टोप्पो के नेतृत्व में चलाए गए छापामारी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की। छापेमारी के क्रम में करीब 200 किलोग्राम जावा महुआ के साथ-साथ शराब निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण