पिड़ावा: खेजड़िया के पास अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर, गंभीर हालत में किया गया रेफर
पिड़ावा क्षेत्र के खेजड़िया गांव के पास शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि में अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को टक्कर मार दी।हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल की पहचान खेजड़िया के कंवरलाल के रूप में हुई।ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे 108 एम्बुलेंस ने घायल को पिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया।यहां से चिकित्सकों ने उसे झालावाड़ रेफर कर दिया।