अजमेर: विश्व विख्यात दरगाह के गेट नम्बर 4 पर स्थित विद्युत पोल में अज्ञात कारणों से लगी आग, जायरिनों में मची अफरा-तफरी
Ajmer, Ajmer | Apr 26, 2026 रविवार को सुबह 7:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह के गेट नंबर 4 पर देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरगाह परिसर के बाहर लगे विद्युत पोल में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही कुछ ही पलों में तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं, जिससे मौके पर मौजूद जायरीनों में हड़कंप मच गया