बांसवाड़ा: टीएडी भवन में एडीजीपी रुपिंदर सिंह ने सीएलजी बैठक ली, यातायात नियमों को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रुपिंदर सिंह ने शुक्रवार को टीएडी भवन में सीएलजी बैठक आयोजित कर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक से पहले यातायात नियमों की पालना को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और उनमें हो रही मौतों को दर्शाते हुए आमजन को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।