मुज़फ्फरनगर: इंस्टाग्राम पर प्यार का जाल, जंगल में बुलाकर युवक से लूट, प्रेमिका संग रची साजिश, ‘लव ट्रैप गैंग’ की महिला समेत 4 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के थाना रामराज क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए रचा गया लव ट्रैप लूट में बदल गया। आरोपियों ने युवक को मिलने बुलाकर कार से टक्कर मार अगवा किया और सुनसान बाग में ले जाकर मारपीट की। एटीएम कार्ड छीनकर 20 हजार रुपये निकाले और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, मुख्य आरोपी फरार है।