जगदलपुर: भारत रत्न श्री सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत
भारत रत्न और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशहूर क्रिकेटर श्री सचिन तेंदुलकर के बस्तर आगमन पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में बुधवार दोपहर डेढ़ बजे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।इस दौरान कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा स्वागत किया।