मिर्ज़ापुर: तोसवा गांव के पास ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, घर से विवाद के बाद नाराज होकर निकला था मृतक
पड़री थाना क्षेत्र के तोसवा गांव के पास सोमवार की दोपहर 2:00 बजे ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। रामनगर सीकरी गांव निवासी जितेंद्र कुमार जोशी पुत्र राम प्रसाद जोशी बाहर रहकर काम करता था। होली की छुट्टी में वह घर आया था। लेकिन घर में विवाद के बाद वह नाराज होकर निकल गया था। इसके बाद तोसवा गांव के पास ट्रेन से कटने से उसकी मौत हो गई।