मिर्ज़ापुर: चाय बनाने के दौरान गैस लीक से लगी आग में झुलसा युवक, घशियारी मोहल्ले का मामला, मंडलीय अस्पताल में भर्ती
विंध्याचल थाना क्षेत्र के घशियारी मोहल्ले में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे चाय बनाने के दौरान गैस लीक होने से आग लगने के कारण युवक झुलस गया। परिजन युवक को विंध्याचल सीएससी पर ले गए। गंभीर हालत में देख चिकित्सकों द्वारा मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। घसियारी मोहल्ला निवासी मोनू पुत्र जयप्रकाश चाय बना रहा था कि झुलस गया।