उन्नाव: औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट एक महिला घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Unnao, Unnao | Apr 16, 2026 उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक महिला और उसके परिजनों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल महिला की पहचान बहादुरपुर खजड़ी निवासी राधा रावत पत्नी कन्हैयालाल रावत के रूप में हुई है