जबलपुर: आउटसोर्स कर्मचारियों की आवाज बुलंद, मानवाधिकार समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी
कल शुक्रवार अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस है, लेकिन देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले मजदूर और आउटसोर्स कर्मचारी आज भी अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जबलपुर में अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति ने आउटसोर्स कर्मचारियों की बदहाली को लेकर मोर्चा खोल दिया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पांडे ने आज गुरुवार को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया है कि अगर