खरगोन के दांगी मोहल्ला में हुई 7 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। इस मामले का खुलासा गुरुवार दोपहर एडिशनल एसपी बिट्टू सहगल ने किया।