लखीसराय: शहर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे 102 एंबुलेंस के सभी कर्मियों को एजेंसी ने किया निलंबित
लखीसराय, बकाया वेतन भुगतान सहित पांच सूत्री मांग के समर्थन में 20 जून से जारी 102 एम्बुलेंस कर्मी का अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 22वां दिन भी जारी रहा। गुरुवार को हड़ताली कर्मी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किया है। एजेंसी संचालक ने जिले के सभी एंबुलेंस कर्मी को सामूहिक रूप से निलंबित कर दिया है।