पूरनपुर: सिरसा रोड पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट मामले में पति सहित 5 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीलीभीत छोटाखुदागंज निवासी कुसुम देवी का विवाह 28-04-2024 को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिरसा रोड निवासी सुनील कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही कम दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि पति सुनील कुमार, ससुर झम्मन लाल, सास भागवती देवी व देवर आकाश और उमेश अक्सर मारपीट करते थे। पुलिस ने मामले में दर्ज किया मुकदमा।