अजमतगंज पंचायत में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने हेतु आम सभा का आयोजन शनिवार को हुआ। पंचायत के समावेशी एवं समग्र विकास के दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर सबकी योजना सबका विकास अभियान के अंतर्गत BRGF भवन में सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता अजमतगंज मुखिया सुनील कुमार शर्मा ने की। जिसमें बड़ी संख्या में पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए।