करछना: करछना तहसील परिसर में भारती किसान यूनियन अराजनैतिक की महापंचायत कल होगी
करछना तहसील परिसर में सोमवार को भारती किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के द्वारा एकदिवसीय महापंचायत का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर तहसील अध्यक्ष अजय मिश्रा ने रविवार शाम 5 बजे करीब जानकारी देते हुए कहा कि इस महापंचायत में विभिन्न समस्याओं से जुड़ी चर्चा की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए लोगों से अपील किया।