बुरहानपुर के नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घाघरला में गर्भवती महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मर्ग कायम जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। जानकारी अनुसार महिला की पहचान रंगीता पति मुकेश के रूप में हुई है। महिला का पहले से एक आपरेशन हुआ था। महिला दो माह की गर्भवती थी अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था।