ग्वालियर गिर्द: सड़क पर खुलेआम शराब का सेवन जारी, वीडियो हुआ वायरल
सिटी सेंटर क्षेत्र में खुलेआम शराब का सेवन किया जा रहा है। दुकानों के बाहर लोग अपने वाहनों पर गिलास और शराब रखकर इसका सेवन कर रहे हैं और आसपास के माहौल को दूषित बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सिटी सेंटर शराब दुकान के बाहर का शुक्रवार शाम 8 बजे सामने आया है। जिसमें कुछ युवक दुकान के बाहर खुलेआम शराब का सेवन कर रहे हैं।