बिसौली: बगरैन कस्बा में दो सांडों की लड़ाई से मची अफरा-तफरी, राहगीरों में हुई भगदड़
Bisauli, Budaun | Jul 29, 2026 बदायूं जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन कस्बे में बिसौली रोड पर दो सांड आपस में भिड़ गए। दोनों सांडों के बीच काफी देर तक जबरदस्त लड़ाई चलती रही, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांडों के तांडव के कारण राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई ,घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।