मंदसौर: दलोदा के चार युवाओं ने फतह किया लेह-लद्दाख, 17,982 फीट ऊंचे खारदुंगला दर्रे तक पहुंचे
दलोदा नगर के चार युवाओं ने साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए 12 दिनों में लेह-लद्दाख की चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी की। 12 जून से शुरू हुई यात्रा में उन्होंने जोजिला पास पार कर 17,982 फीट ऊंचे खारदुंगला दर्रे, नुब्रा वैली, टूरटूक और पैंगोंग झील का भ्रमण किया, निधित्व शर्मा, महेश करवरिया, सुनील राठौड़ और कुंदन गहलोत की इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने बधाई दी,