औराई: रामखेतारी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामखेतारी गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज हेतु औराई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।